LudhianaPunjab News: शादी के 4 महीने बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर की...

Punjab News: शादी के 4 महीने बाद व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। माजरा राहौण गांव में गत रात व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करणवीर सिंह (28) के तौर पर हुई। 4 महीने पहले ही व्यक्ति की शादी हुई थी और पत्नी शादी के बाद कनाडा चली गई थी। करणवीर का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक के ताया रणधीर सिंह ने बताया कि करणवीर अपनी मां के साथ अकेला रहता था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जून 2024 में करणवीर की शादी हुई।

शादी के बाद पत्नी कनाडा चली गई। करणवीर ने भी कनाडा जाने के लिए पेपर लगा रखे थे। करणवीर दोपहर के समय अपनी मां को यह बात कहकर कमरे में सोने चला गया कि रात को पत्नी का फोन आता है। इसलिए उसे अभी आराम करना है। कुछ समय बाद मां ने कमरे का गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे से करणवीर लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

 डीएसपी ने बताया कि कहा कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। कमरे में करणवीर ने बेड की चादर से फंदा लगाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। करणवीर का फोन कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...