LudhianaPunjab News: केलों को लेकर हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

Punjab News: केलों को लेकर हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में खन्ना के गांव बीजा में केले के पैसों को लेकर झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां केले के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान फल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लगाए गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान पर व्यक्ति ने केले ले लिए लेकिन पैसे नहीं दिए, जब पैसे मांगे तो वह विरोध करता हुआ गालियां निकालने लगा। इस बात को लेकर दुकानदार और शख्स के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शख्स ने अपने बेटे सहित अन्य साथियों को बुलाकर दुकानदार की पिटाई करवा दी। ​​​​​​​बताया जा रहा है कि दुकानदार पहले से हार्ट का मरीज था और इस झड़प में दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय तेजिंदर कुमार बॉबी के रूप में हुई है।

वहीं दुकान पर काम करने वाले चंदेश्वर कुमार ने बताया कि देर रात दुकान मालिक तेजिंदर बॉबी दुकान पर नहीं थे। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति केले मांगने लगा। केले लेने के बाद पैसे नहीं दिए तो उसने पैसे मांगे। इस पर आरोपी ने उसे गले से पकड़ लिया। जिसके बाद दुकान कर्मी ने अपने मालिक तेजिंदर बॉबी को बुला लिया। वहीं आरोपी ने अपने बेटे और अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपी के बेटे ने आते ही दुकान मालिक के सिर में मुक्का मारा और मारपीट करने लगा। हाथापाई में दुकान मालिक जमीन पर गिर गया। जब दुकान मालिक को नजदीक के निजी अस्पताल लेकर गए, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए ​​​​​​​खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि मामले को लेकर मौके पर एसएचओ सदर सुखविंदरपाल सिंह ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की और सीसीटीवी भी खंगाले। डीएसपी ने बताया कि झगड़ा साथ वाले दुकानदार से हुआ केले को लेकर हुआ था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला कि तेजिंदर बॉबी झगड़े के दौरान सड़क पार करता है और फिर वहां जमीन पर गिर जाता है। इस घटना में तेजिंदर बॉबी की मौत हो गई। डीएसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...