MohaliPunjab News: करोड़ों की ठगी करने वाला काबू, Retired Colonel को बनाया...

Punjab News: करोड़ों की ठगी करने वाला काबू, Retired Colonel को बनाया शिकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक रिटायर्ड कर्नल की 10 एकड़ जमीन बेच दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगियों की तलाश जारी है।

जानकारी देते हुए डीएसपी बल ने बताया कि आरोपी बलवंत सिंह, जो भदौड़ का निवासी है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेना से रिटायर्ड कर्नल एन.जे.एस. पन्नू और उनके भाई के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने तंगौरी गांव स्थित 10 एकड़ जमीन को गैरकानूनी तरीके से बेच दिया।

इस संबंध में रिटायर्ड कर्नल ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर किया गया। जांच के दौरान मामले की परतें खुलती गईं और मामले में बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस मुताबिक, आरोपी पहले भी कई धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त रहा है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जमीन बेचकर कई करोड़ रुपये की ठगी की है। यही नहीं, बलवंत सिंह और उसके साथी पहले भी भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी करते रहे हैं। डीएसपी बल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...