Punjab News: पति-पत्नी और वो के चक्कर में विवाहिता की गई जान, पति पर लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसर: गलवाली गेट में एक विवाहिता की छत से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सपना के तौर पर हुई है। आरोप लगाया जा रहा है कि उसके पति ने छत से धक्का देकर मार डाला। जानकारी के अनुसार सपना ने 17 साल पहले अजय कुमार नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए एसीपी चोपड़ा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि गलवाली गेट पर सपना नाम की महिला की छत से गिरकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि सपना ने 17 साल पहले अजय कुमार से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि सपना के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक 16 वर्षीय लड़की और एक आठ वर्षीय लड़का है। एसीपी चोपड़ा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने एक अन्य महिला से संबंध थे, जिससे वह शादी करना चाहता था, जिसके कारण घर में काफी लड़ाई होती थी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...