Punjab News: Canada से लौटे परिवार के घर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गांव डाला से सामने आया है, जहां बाइक सवार 2 नकाबपोश घर के बाहर गोलियां चला दीं। घटना के समय घर के मालिक बलौर सिंह का परिवार गुरुद्वारा साहिब गया हुआ था। मामले की जानकारी देते हुए बलौर सिंह के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार, जिन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था और जिनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, ने उनके घर के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि बलौर सिंह और उनका बेटा करीब डेढ़ साल पहले ही कनाडा से भारत लौटे हैं। बलौर सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी के साथ पैसों का लेन-देन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत लौटने के बाद से उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...