Punjab News: होलसेल Cosmetic के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियानाः दीवाली की रात अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है। वहीं जगराओं में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईशर हलवाई चौक से गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास को जाने वाले रास्ते के बीच पड़ते होलसेल कॉस्मेटिक के शोरुम में आग लग गई। आग लगने का कारण दीवाली पर चल रहे पटाखे बताए जा रहे हैं। पटाखों से निकली चिंगारी ने शोरुम को आग का गोला बना दिया।

खुराना एंटरप्राइज नाम की दुकान के दो मालिक है जिनके नाम प्रिंस व टिंकू है। दोनों ही दीवाली के चलते दुकान से घर चले गए। परंतु कुछ ही देर में दुकान की ऊपरी मंजिल पर रखे सामान में लोगों ने आग की लपटे निकलती देख पास ही स्थित दुकान मालिक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित तो किया गया, परंतु तंग गलियां के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी दुकान तक नही पहुंच पाई।

फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान तक पानी पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके चलते गाड़ी को श्री गुरुद्वारा आत्मा सिंह के पास ही खड़ी करके वहां से करीब 700-800 मीटर पानी की पाईप डालनी पड़ी। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान के अंदर परफ्यूम व अन्य सामान पड़ा होने के चलते ही आग काफी फैल रही थी। जिसके चलते आस पास के लोग भी शोरुम मालिक की मदद में लगे थे।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...