Punjab News: नाबालिग ने बिजली के पोल में मारी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, ट्राली में आया करंट, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कादियां के नजदीक गांव कालवां में हादसे का मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय नाबालिग ने ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बिजली के पोल में मारकर पोल तोड़ दिया। पोल टूटने से ट्रैक्टर ट्राली में करंट आ गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बच्चा बाल बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जसबीर सिंह और पास के घर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि रात करीब 8 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के पोल से टकरा गई।

इस घटना में बिजली का पोल टूट गया। लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था, जिसके चलते बिजली के पोल को तोड़ता हुआ चालक आगे निकल गया। लोगों ने कहा कि जब ट्रैक्टर ट्राली को रोककर देखा तो ट्रैक्टर ट्राली को नाबालिग चला रहा था। लोगों ने कहा कि बिजली के पोल से टकराने से ट्राली में करंट आ गया, लेकिन नाबालिग का बचाव हो गया। वहीं घटना के दौरान कई राहगीर करंट की चपेट में आने से बच गए।

लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नाबालिग का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। परिवार ने कहा कि बिजली के पोल की वह भरपाई कर देंगे। लोगों ने कहा कि घटना को कई घंटे हो गए है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई कर्मी बिजली को ठीक करने के लिए नहीं आया है। लोगों ने कहा कि तारें रास्ते में लटक रही है, ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं लोगों ने कहा कि ऐसे ट्रैक्टर चालकों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए जो ओवरलोड वाहन चलाते हैं।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...