Punjab News: Pankaj Sweets Bakers पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, दुकानदारों में भारी रोष

अमृतसरः जिले के स्थानीय कस्बा महिता चौक घुमाण रोड पर पंकज स्वीट्स बेकरस की दुकान पर अनजान बुलेट मोटरसाइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को लेकर दुकान मालिक रमन तनेजा और पंकज तनेजा ने बताया कि उन्हें कुछ समय से फिरौती मांगने वालों की धमकियां मिल रही थीं। फिरौती की रकम न देने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया है। रमन तनेजा ने बताया कि दुकान पर उनका एकलौता बेटा काउंटर पर बैठा हुआ था।

इस दौरान अचानक गोली चलने से दुकान के टिफ़िन शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए, लेकिन जानमाल का नुकसान टल गया। काउंटर पर बैठे रमन तनेजा के बेटे अंश तनेजा ने लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना महिता के प्रभारी एसएचओ शमशेर सिंह सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावरों की तलाश में जुट गए।

अनजान युवकों द्वारा दुकानदारों पर खुलेआम गोलियां चलाने से अन्य दुकानदारों के मन में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर इकट्ठा हुए सभी दुकानदारों और प्रधान अमर रावत, पंकज तनेजा, रमन तनेजा ने कहा कि एक तरफ वह सरकार को टैक्स देते हैं और दूसरी तरफ फिरौती मांगने वालों को मोटी रकम की मांग करते है। ऐसे में वह फिरौती के पैसे उन्हे कहां से लाकर दें। गुस्से में आए दुकानदारों ने कस्बा महिता चौक बंद रखने का ऐलान भी किया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...