MohaliPunjab News: Maa पर तीन मासूमों को नहर में फेंकने का आरोप,...

Punjab News: Maa पर तीन मासूमों को नहर में फेंकने का आरोप, 2 के मिले शव और तीसरे की तलाश जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एसएएस नगरः एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तीन बच्चों की मां ने ही अपने बच्चों को रोपड़ नहर में फेंक दिया है। इस घटना में 10 साल के तपिश, 7 साल की तन्वी और 4 साल के नितिन की मौत हो गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब बच्चों की मां शकुंतला उर्फ ​​सुमन के ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि वह पहले से ही बच्चों को मारना चाहती थी। परिवार वालों ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

ससुराल वालों का आरोप है कि शकुंतला का व्यवहार काफी समय से संदिग्ध था और वह बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बातें करती रहती थी। दूसरी ओर, इलाके के लोगों और परिवार के कुछ परिचितों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि शकुंतला खुद नहर में कूदी होगी। उनका मानना ​​है कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच होनी चाहिए ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।

सांस लाल कौर ने कहा कि मैं काम करती हूं, मैं रोटी बनाकर काम पर चली गई थी। जब मैं काम से 2 बजे वापस लौटी तो बच्चे और सुमन घर में नहीं थी। मुझे पड़ोस के बच्चों ने बताया कि सुमन अपने बच्चों के साथ मेला देखने कि लिए गई है। इस दौरान पुलिस का फोन सांस को आया कि आपकी बहू ने तीन बच्चों को लेकर नहर में छंलाग लगा दी है। पीड़़ित परिवार यूपी का रहने वाला है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात करते डीएसपी सिटी-1 ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी और शुरुआती जांच के बाद बच्चों के शव बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम रोपड़ भेजी गई थी। वहां से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीसरे की अभी तलाश जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...