Punjab News: चर्चा का विषय बनी सास-बहू की लड़ाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

सास पानी की टंकी पर तो बहू अनाज मंडी के टावर पर चढ़ी

बरनालाः गांव भगतपुरा में सास-बहू की लड़ाई पूरे गांव में चर्चा विषय बन गई है। लड़ाई से से परेशान सास गांव की वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गई, वहीं बहू गांव की अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई। जिसके बाद दोनों के हक में लोग इक्ट्ठा होना शुरू हो गए। वहीं ग्रामीणों ने मामूली विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस मामले को निपटाने में लगी हुई है। टंकी पर चढ़ी सास और अन्य लोगों ने कहा कि पहले तो उनकी बहू बबली कौर ने उसे पीटा जिसके बाद पुलिस उल्टा ही उनके लोगों को अपने साथ ले गई। जबकि दोनों पार्टियों के झगडे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक बदले की भावना से हमें इस मामले से जोड़ा गया और हमें थाने भेजकर अपमानित किया गया। इसके विरोध में हम लोग 35-40 मीटर पानी टंकी पर चढ़ गए हैं। जब तक हमारे लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा हम नीचे नहीं उतरेंगे। उधर, बहू बबली कौर भी अनाज मंडी में टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि हमारे मामले को राजनीतिक रंग देकर धमकाया जा रहा है। हमें भी पीटा गया है और अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम नीचे नहीं उतरेंगे। इस मौके पर शैहना पुलिस मौजूद रही और SHO शैहना ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और शाम तक पुलिस स्टेशन में मामला सुलझा लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...