Punjab News: मोटरसाइकिल और जीप की जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर वराइच गांव के पास एक बोलेरो जीप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जब लोग मौके पर पहुँचे, तो देखा कि वहां अफरा-तफरी मची हुई थी और सड़क पर लंबा जाम लग गया था।

 

घटना की सूचना पाकर काहनूवान पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया।

वहीं, मृतक युवक के माता-पिता व साथियों के बयान दर्ज किए। मृतक के परिवार वालों और पुलिस की जांच से पता चला कि सुखपिंदर सिंह (पिता मकंद सिंह, निवासी नैनेकोट, हाल निवासी काहनूवान) और अर्शदीप सिंह (पिता वरिंदर सिंह, निवासी कीर अफगाना, थाना काहनूवान) अपनी काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से कोट टोडर मल से साथियाली की ओर जा रहे थे। जब वे वराइच के पास पहुँचे, तो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी टक्कर हो गई।

चश्मदीदों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तेज़ रफ़्तार में थे और उनकी मोटरसाइकिल जीप से टकरा गई। थाने के ड्यूटी ऑफिसर बलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतक युवक के माता-पिता व दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...