AmritsarPunjab News: सांसद गुरजीत औजला और कैबिनेट मंत्री धालीवाल हुए आमने-सामने, देखें...

Punjab News: सांसद गुरजीत औजला और कैबिनेट मंत्री धालीवाल हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नगर निगम और नगर पंचायत के चुनावों को लेकर वोटिंग जारी है। वहीं अजनाला नगर पंचायत के 2 वार्डों के फ्लोर चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला अजनाला में आमने-सामने हो गए। आपस में जुटे समर्थकों को लेकर हल्की-फुल्की बहस करते नजर आए।


सासंद औजला ने जहां कैबिनेट मंत्री धालीवाल को बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को बूथ पर ना आने की अपील की। इस दौरान औजला ने कहा कि आज प्रचार का काम अच्छा नहीं लगता। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह किसी को कुछ नहीं कह रहे और हमारे सभी शरीफ कार्यकर्ता है। इस दौरान सभी से शांतिपूर्वक तरीके से वोटिंग करने की अपील की गई। वहीं औजला ने कहा कि अगर हम कानून की पालना नहीं करेंगे तो कौन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर कोई गैरकानूनी बात हुई है तो वह बतांए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह वीडियो आपको दें जो गंदी गालियां निकाल रहे है। सासंद ने कहा कि उनके खिलाफ पर्चा दिए जाएं। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक तरीके से वोटिंग करवाने की अपील की।

वहीं वार्ड नंबर एक में वोट डालने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां मतदाताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमने यहां सांसद चुनाव के दौरान वोट डाली है, लेकिन अब हमारे वोट नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के पास 7 वोट थे जिनमें से 5 लोगों ने वोट किया है और 2 लोगों के वोट मैच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी का धोखा है। क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस पार्टी भारी है लीड से यहां से जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि बेशक हम किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं हैं, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम जिस पार्टी को पसंद करते हैं उसे वोट दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...