Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ नगर निगम और पुलिस का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

अमृतसरः नशे के खिलाफ अभियान के तहत लगातार पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जा रहा है। जहां पुलिस द्वारा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं तस्करों की इमारतों को धवस्त किया जा रहा है। वहीं मुस्तफाबाद इलाके में पुलिस और नगर निगम द्वारा नशा तस्कर का घर तोड़ा गया। मामले की जानकारी देते हुए कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लगातार नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वहीं नगर निगम की ओर से भी तस्करों द्वारा बनाई गई अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना सदर के अंतर्गत आने वाले मुस्तफाबाद इलाके में नशा तस्कर सोनू मोटा और उसकी माता जोगिंदर कौर के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आज नगर निगम द्वारा उनके घर पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया।

मौके पर माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस ने नगर निगम को सुरक्षा भी प्रदान की है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने के लिए आगे आएं, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों के सहयोग से नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...