MogaPunjab News: नगर निगम मेयर ने खड़े वाहनों के खिलाफ लिया एक्शन,...

Punjab News: नगर निगम मेयर ने खड़े वाहनों के खिलाफ लिया एक्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी एक्शन मोड में दिखाई दिए। दरअसल, मेयर द्वारा नगर निगम गेट के पास खड़े वाहनों को लेकर एक्शन लिया गया। नगर निगम मेयर ने आज ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर नगर निगम के अंदर ओर गेट पर खड़े वाहनों का चलान कटवाया गया। उनका कहना है कि नगर निगम का दफ्तर मेन बाजार में है। ऐसे में जनता गांवो से मोगा शॉपिंग करने वाहनों पर आती है और वह वाहन नगर निगम के गेट के अंदर और गेट के पास खड़े करके चले जाते है।

जिसके बाद वह कई-कई घंटे शॉपिंग करने में व्यस्त रहते है और वाहन लेने के लिए काफी समय तक वापिस नहीं आते। जिसके कारण नगर निगम की गाड़ियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेयर ने कहा कि एक तरफ गेहूं की कटाई चल रही है ओर कई जगह पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

क्योंकि गेट के पास लोग अपने वाहन खड़े करके बाजार चले जाते है। जिसके कई बार फायर ब्रिगेड के कर्मियों को गेट के पास से गाड़ियों निकालने में देरी भी हो जाती है। मेयर बलजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहले भी कई बार ट्रैफिक पुलिस को वाहनों की पार्किंग को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। इसी के चलते आज ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर वाहनों के चलान कटवाए गए है ताकि आगे से कोई गेट के पास या गेट के अंदर वाहन ना खड़ा करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...