Punjab News: नगर परिषद का Clerk विधवा से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर परिषद मलोट जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात क्लर्क को रिशवत लेते रेंज हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार के रूप मे हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मलोट शहर निवासी एक विधवा महिला से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना मिशन के तहत उसके घर के निर्माण के लिए मंजूर की जाने वाली राशि के बदले उक्त क्लर्क ने 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा उक्त कर्मचारी को शिकायतकर्ता के घर से 20,000 रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के पास से रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के भठिंडा रेंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...