KapurthalaPunjab News: 12 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, बेटे ने रची...

Punjab News: 12 घंटे में सुलझी कत्ल की गुत्थी, बेटे ने रची थी पिता के कत्ल की साजिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुरः कपूरथला पुलिस ने देर रात रेलवे कोच फैक्ट्री के पास हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले को 12 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि करण ने बताया कि उसके पिता सूरज का किसी अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया। बेटे की शिकायत के अनुसार अज्ञात हमलावारों ने सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया था। वहीं पुलिस ने कहा बेटे की शिकायत पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन बेटे के बयान कहीं भी लोगों से पूछताछ के दौरान मिल नहीं रहे थे।

जिसके बाद पुलिस टीम को शक हुआ और पुलिस ने इस मामले में की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक के बेटे समेत 4 हमलावरों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि इस हत्या की साजिश संपत्ति के मामले को लेकर मृतक के बेटे ने ही रची थी। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए उसने अपने 3 परिचितों को 4 लाख रुपए का लालच दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में करण ने बताया कि उसे लगता था कि पिता ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर देना है। पुलिस ने कहा कि करण चाहता था कि प्रॉपर्टी को गहने रखकर कोई बिजनेस शुरू करें, लेकिन पिता उसकी बात से सहमत नहीं थे। जिसके बाद करण ने पिता को मारने की साजिश रची। वहीं करण ने दोस्त तरसेम लाल, मगंत राम और हरजिंदर सिंह की सहायता लेकर पिता का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने बताया कि हरजिंदर सिंह बाइक चला रहा था और मगंत राम और तरसेम ने तेजधार दातर से वार करके सूरज कुमार का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से 2 दातर और बाइक बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...