LudhianaPunjab News: Taxi Driver के कत्ल की सुलझी गुत्थी, महिला बनी मौत...

Punjab News: Taxi Driver के कत्ल की सुलझी गुत्थी, महिला बनी मौत की वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के समराला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर 3 से 4 दिन हुए चंडीगढ़ के टैक्सी ड्राइवर रवि के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में लुधियाना, चंडीगढ़ और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में पता चला है कि रवि की हत्या उसके जानकार ने ही की थी। पुलिस ने चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का रहने सतपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 6 कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह टैक्सी ड्राइवर रवि कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। रवि कुमार और आरोपी सतपाल दोनों मूल रूप से मुजफ्फरनगर (यूपी) के रहने वाले हैं और फिलहाल चंडीगढ़ के राम दरबार में रहते थे। रवि की पत्नी पिंकी के परिवार के सतपाल से अच्छे संबंध थे। इसी वजह से दोनों में पुरानी रंजिश थी। नौ अगस्त की रात जब दोनों सवारी छोड़ने लुधियाना आए तो वापसी पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रवि ने बचाव करने के लिए टैक्सी रोकी थी, लेकिन झगड़ा इतना बढ़ गया कि सतपाल ने उसे गोली मार दी।

एसएसपी ने कहा कि झगड़ा किसी महिला को लेकर हुआ था, लेकिन इसमें रवि की पत्नी पिंकी का कोई रोल नहीं है।एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कार लेकर पिंजौर चला गया था। उसके बाद डेराबस्सी में गाड़ी पार्क की और मुजफ्फरनगर चला गया। आरोपी सतपाल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। मुजफ्फरनगर में दर्ज मर्डर केस में वह 13 साल जेल काटने के बाद फरवरी 2024 में ही मेरठ जेल से बाहर आया था। मेरठ में चोरी और चंडीगढ़ में झगड़े का केस भी दर्ज है। आरोपी का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पिस्टल बरामद करने पहुंचे तो उसने भागने की कोशिश की। वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई। कराया जाना था, तो पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात वाली जगह पहुंची। वहां से आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। भागते समय वह गिर गया और उसकी बाजू टूट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...