गुरदासपुरः बटाला के थाना किला लाल सिंह के अधीन आते गांव चंदूमाझा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पडोसी व्यक्ति ने किरच से हमला करके 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी ने किरच मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिता के साथ हलवाई का काम करता था।
मृतक के पिता दानिश ने बताया कि हमारे घर के पास ही आरोपी का घर है, जिससे कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर गांव की पंचायत ने राजीनामा करवा दिया था। लेकिन कल शाम कुछ लड़के फिर आए और मेरे लड़के के साथ मारपीट करने लगे। पिता ने कहा कि घटना के दौरान मैं घर पर मौजूद नहीं था। हमलावारों ने मेरे लड़के पर तेजधार हथियार से कई वार किए। जिसके बाद घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना संबंधी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ किला लाल सिंह थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Punjab News: पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.