Punjab News: इन जगहों पर NIA और पुलिस की Raid, 3 को किया राउंडअप

फतेहगढ़ चूड़ियांः गुरदासपुर के जिले में 3 जगहों पर एनआईए की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार किला लाल सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां और निकटवर्ती गांव वीला में एनआईए की टीम के साथ पुलिस ने दबिश दी। जहां किला लाल सिंह से टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसे बाद में टीम साथ ले गई। दूसरी ओर फतेहगढ़ चूड़ियां में एनआईए की टीम ने वार्ड नंबर एक में रहने वाले युवक से पूछताछ की। वहीं, टीम फतेहगढ़ चूड़ियां की वार्ड नंबर 1 चितौड़गढ़ रोड पर पहुंची, जहां उन्होंने सुनील मसीह पुत्र एजिक मसीह के घर पर दबिश दी और सुनील मसीह से लगातार 3-4 घंटे पूछताछ की। सुनील मसीह बटाला में ट्रैवल एजंट का काम करता है। कुछ समय पहले थाना घनिए के बांगर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एनआईए द्वारा उससे पूछताछ की गई।

सुनील मसीह द्वारा इस घटनाक्रम में शामिल मुख्य आरोपी अभिजोत नामी युवक को विदेश भेजा गया था, जिसके वहां जाकर गैंगस्टर हैपी पशिया ग्रुप से सबंध बन गए थे। अभिजोत थाना घनिए के बांगर पर ग्रेनेड हमले में शामिल था। सुनील मसीह का एक भाई पंचायत सचिव है, जो अजनाला में नौकरी करता है। सुनील मसीह से पूछताछ दौरान एनआईए द्वारा पूछताछ खत्म होने तक उसके घर के मुख्य गेट बंद रखे गए और किसी को अंदर दाखिल नहीं होने दिया। हरप्रीत के खिलाफ थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में 2 मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार उसके लिंक आतंकियों के साथ बताए जा रहें है। हरप्रीत के फोन से कुछ पैसे व अन्य ट्रांसजेक्शन हुई है, जिसके बारे में एनआईए की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार यह भी पता चला है कि हरप्रीत अपने फोन का डाटा और ट्रांसजेक्शन एनआईए टीम को देने में सहयोग नहीं कर रहा। इसी के साथ इसके एक साथी अर्पण पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी वीला को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं एनआईए टीम के सदस्य कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसके साथ एक अन्य मामले में वीला निवासी युवक को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। किला लाल सिंह निवासी कुलविंदर कौर पत्नी हरभजन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एनआईए और पुलिस पार्टी एकदम से उनके घर में आ गई। टीम ने घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। उनके बेटे लवजोत सिंह उर्फ काका से पूछताछ की गई। 2 घंटे से भी अधिक समय पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली, लेकिन तलाशी के दौरान उन्हें घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, मगर उनके बेटे लवजोत सिंह को साथ ले गई।

कुलविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा लवजोत सिंह चंडीगढ़ में एक बेकरी की दुकान पर नौकरी करता है। 2 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर लौटा था। कुलविंदर कौर और आस-पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि उनके बेटे को बिना वजह परेशान न किया जाए। करीब चार घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए लवजोत सिंह को छोड़ दिया, मगर साथ ही उसे शनिवार को चंडीगढ़ कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर गांव वीला में एनआईए की टीम ने हरप्रीत सिंह पुत्र गुरवंत सिंह से करीब 4-5 घंटे पूछताछ की और बाद में उसको थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में लाया गया। जानकारी अनुसार हरप्रीत सिंह पहले अमरीका में रहता था, जो काफी देर पहले भारत आया था और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इसको कुछ समय पहले किसी मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...