Punjab News: NRI ने रचाई अनोखी शादी, लड़के के घर बारात लेकर पहुंची लड़की, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव करी कलां में अलग शादी देखने को मिली। जहां लड़का नहीं बल्कि लड़की लेकर बारात लेकर लड़के के घर पहुंची। दरअसल, आजकल लोग अपने बच्चों की शादी करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे है और लोगों में दिखावा करने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलेस में शादी कर रहे है और इन शादियों के लिए चाहे उनको कर्ज ही क्यों ना उठाना पड़े पर ऐसे लोगों को नहीं सीख देने के लिए विदेश में रहने वाला एक जोड़ा जो विदेश से पंजाब आकर शादी कर रहा है। इस दौरान दोनों लोगों को नई प्रेरणा देने की कोशिश कर रहे है।

इस दौरान लड़के के खेतों में ही टेंट लगाकर खड़ी फसल में हरमन और दुर्लभ ने शादी की। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा किए गए दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष से शादी वाला जोड़ा प्रेरित हुआ है। कनाडा से पंजाब आकर अपने गांव में शादी की। शादी में बांटे गए मिठाई के डिब्बों को भी सजाया गया। इस दौरान किसानी चिन्ह के साथ मिठाई और शहद बांटा गया।

दोनों परिवारों ने इस शादी के जरिए नौजवानों को शादी करवाने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलसों को छोड़ पुराने समय की तरह अपने घर के बाहर खेतों में टेंट लगाकर शादी करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि हमने किसान आंदोलन के दौरान किसानों को सपोर्ट भी किया था। दोनों लोगों को इस शादी के जरिए अपनी जमीन के साथ जुड़ने का मैसेज देना चाहते है। इस शादी के दौरान पंडाल को हरे भरे रंग-बिरंगे पौधों से सजाया गया और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर किया गया विदा किया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...