Breaking NewsPunjab News: कबाड़ की दुकान में हुआ धमाका, एक की मौत, 3...

Punjab News: कबाड़ की दुकान में हुआ धमाका, एक की मौत, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगर: जिले के रूपनगर-नंगल रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि हादसे में 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैकि सिलेंडर विस्फोट से दुकान की खिड़कियां, छत और छज्जा बुरी तरह टूट गए। हादसे के दौरान 4 लोग फंस गए।

इस भीषण दुर्घटना में सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दुकान मालिक के बेटे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहित पुत्र अशोक निवासी गोबिंदगढ़, गौरव पुत्र प्रेम चंद निवासी ग्रीन एवेन्यू तथा कुंदन रजक पुत्र बहादुर रजक (मूल रूप से बिहार निवासी, वर्तमान में रूपनगर निवासी) के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह बावा पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव नानकपुरा, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पंजाब ट्रैक्टर पार्ट्स शॉप के मालिक प्रेम चंद का कहना है कि वे पिछले काफी समय से टैंडर के माध्यम से स्वराज माजदा कंपनी से स्क्रैप का सामान उठाते आ रहे हैं।

स्वराज माजदा से एक कबाड़ की गाड़ी सिलेंडर लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि जब इन सिलेंडरों को गाड़ी में लोड किया जा रहा था तो एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। उन्हें नहीं पता कि उसमें गैस थी या नहीं, क्योंकि उन्हें स्क्रैप मैटेरियल ही मिलता है। दूसरी ओर, घटना के बाद सिटी थाना प्रभारी पवन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...