LudhianaPunjab News: Ambulance छोड़ने बदले रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

Punjab News: Ambulance छोड़ने बदले रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना सरहिंद क्षेत्रांतर्गत नबीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी ने सड़क हादसे के केस से संबंधित एंबुलेंस छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर मनदीप सिंह को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसके दो निजी एंबुलेंस को छोड़ने के बदले 25,000 रुपए की मांग कर रहा था। एंबुलेंस एक ट्रक के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। लेकिन सौदा 20,000 रुपए में तय हो गया। इस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला थाना सदर में दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपए पहले ही ले लिए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान इस पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना ईओडब्ल्यू लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...