HoshiarpurPunjab News: हाइडल नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गांव वासियों में...

Punjab News: हाइडल नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गांव वासियों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः दसूहा के गांव टेरकियाना में बीते दिन मुकेरियां हाइडल नहर का पानी ओवरफ्लो होने से गांववासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि अक्सर जब पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो नहर का पानी ओवरफ्लो होने लगती है जिस कारण यदि नहर का बांध टूट गया तो तबाही आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि नहरी विभाग कुंभकर्णी की नींद सोया हुआ है।

वहीं गांव के सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि नहर के पानी ओवरफ्लो होने का का मामला यह कोई पहली बार का नहीं है। इससे पहले कई बार ऐसी घटना हो चुकी है, जिस कारण नहर के किनारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई। इसकी सूचना उनके द्वारा समय-समय पर विभाग को दी जाती रही है। संबंधित विभाग कई बार यहां का दौरा भी कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मास्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों का कुल 2700 एकड़ रकबा जमीन का है। यदि किसी दिन नहर टूट गई तो भारी तबाही आ सकती है।

उन्होंने बताया कि देर रात को नहर का पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहने लगा तो नहर किनारे के घरों में लोग डरकर अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले गए थे। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर हम बार-बार प्रशासन और विभाग के आगे गुहार लगा रहे हैं लेकिन लगता है विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। सभी गांववासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल किया जाए और नहर की अच्छे से मुरम्मत की जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...