Punjab News: इस इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, इलाका सील, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी इलाके आलोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शराब के ठेके के बाहर एक ग्रेनेड मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड की पिन निकली मिली है, लेकिन वह सक्रिय नहीं है।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के उच्च अधिकारी, डीएसपी सिटी संजीव कुमार, एसएचओ सिविल लाइन गुरदेव सिंह, सीआईए इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, एसआई अंग्रेज सिंह और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। इसके अलावा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ गैंगस्टरों द्वारा बटाला के एक शराब के ठेके पर ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी भी ली गई है।

ग्रेनेड को ठेके पर फेंकने की जिम्मेदारी मनू अगवाण और गोपी नवां शहरीया नामक व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ली है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे यह पोस्ट वायरल हुई, जिसके बाद खुफिया एजेंसियों और पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...