Punjab News: भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर की छितर परेड, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में चोरी और छीनाझपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर चोरी की वारदातों को दिनदहाड़े ऐसे अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। वहीं इन चोरों से जनता काफी परेशान हो गई है और कई बार इनको सबक सिखाने के लिए लोग इनकी छितर परेड भी करते हैं। ताजा मामला जिले के जोधेवाल बस्ती से सामने आया है जहां लोगों ने एक चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह फैक्ट्री से अपने घर लौटा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति उसके घर के ताले तोड़कर सिलेंडर चोरी कर रहा था। जब उन्होंने उक्त व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भाग गया। पीड़ित ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे जोधेवाल चौक के पास पकड़ लिया जिसके बाद लोगों के साथ मिलकर उसकी जमकर मारपीट की गई। लोगों ने उसे डंडे व लात-घूसे मारे।

बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया है और उसकी पिटाई की जा रही है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चोर को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले जाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...