LudhianaPunjab News: इस इलाके में लुटेरों को लोगों ने किया काबू, जमकर...

Punjab News: इस इलाके में लुटेरों को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला प्रताप चौक से सामने आया है, जहां लोगों ने 3 लुटेरों को रंगे हाथों वारदात को अंजाम देते काबू कर लिया। इस दौरान घटना स्थल पर काफी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने लुटेरों की जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंस शर्मा ने बताया कि दुकान के पास से लुटेरों को काबू किया है। प्रिंस का कहना है कि लुटेरे चोरी की बाइक लेकर घूम रहे थे, जिन्हें काबू किया गया।


प्रिंस ने बताया कि लुटेरों ने नशा किया हुआ है और उसके साथ कुछ नशेड़ी अन्य भी थे। प्रिंस ने कहा कि काबू किए लुटेरो से पूछा उक्त चिट्टा लगाने वाले नशेड़ी कौन थे, लेकिन आरोपियों ने उक्त नशेड़ियों को भगा दिया। घटना की सूचना पीसीआर को दे दी। प्रिंस ने बताया कि वह लुटेरों से बाइक बरामद करने के लिए आया था। लुटेरो की छित्तर परेड करने के बाद प्रिंस खुद लुटेरों को थाना 6 में लेकर चला गया।

वही लुटेरों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह गरीब लोग है और उनके साथ धक्का हो रहा है, जबकि लोगों ने कहा कि अगर वह गरीब है तो क्या वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देंगे। वहीं दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उसे साथ उक्त लुटेरे उससे मोबाइल छीनने लगे थे। जिसके बाद जब उसने शोर मचाया तो लोगों की मदद से लुटेरों को काबू कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि उसके बाद लुटेरे के बाइक की फोटो मौजूद है।

व्यक्ति ने बताया कि उक्त बाइक लुटेरों के पास चोरी है और लुटेरे चिट्टा लगाने के आदी है। व्यक्ति ने बताया कि उसने रास्ते में भिखारियों को जब पैसे दिए तो उक्त लुटेरे उसके पीछे लग गए और लुटेरो ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों की मदद से उसने लुटेरों को काबू कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने कहा कि व्यक्ति के बयान दर्ज करके लुटेरों के खिलाफ बनती कार्रवाई करवाई जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...