MogaPunjab News: घटिया सड़क निर्माण पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- खानापूर्ति...

Punjab News: घटिया सड़क निर्माण पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- खानापूर्ति की जा रही, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति और घटिया निर्माण कार्यों को लेकर जनता में भारी रोष है। कुछ दिन पहले दशहरा ग्राउंड रोड की नई बनी सड़क की पोल खुलने के बाद अब गीता भवन के पीछे बनी सड़क पर भी रातों-रात घटिया सामग्री से खाना पूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी सड़कें पहली बार देखी गई हैं जो हाथों से उखाड़ी जा सकती हैं, और जिनकी उम्र कुछ घंटों या चंद दिनों से ज़्यादा नहीं होती।

इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी सोनू अरोड़ा ने नगर निगम के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते कहा कि शहर में रातों-रात सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन उनमें इतना घटिया माल इस्तेमाल हो रहा है कि वो टिक ही नहीं पातीं। ये सब जनता के टैक्स के पैसों की सीधी लूट है। विकास के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी विकास की तस्वीरें डालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो रही हैं और हादसों का खतरा हर वक्त बना रहता है।

मोहल्ला निवासीयों ने स्पष्ट कहा कि इस सड़क के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की पूरी जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी घटिया सामग्री डालकर जनता के पैसों की बर्बादी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

समाज सेवी नानक चोपड़ा ने बताया की कोई अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है आम लोग बहुत परेशान है। सड़के तो टूटी है ही स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी है। जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धर्म रक्षा मंच घटिया क्वालिटी की सामग्री डालकर सड़कों के बारे मे आरटीआई डाल कर नगर निगम से जवाब मांगेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...