Punjab News: मेन चौक पर लोगों ने लगाया धरना, मौके पर पहुंचे ACP, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में लूटपाट और चोरी की लगातार वारदातों से परेशान लोगों द्वारा आज मेन चौक पर धरना लगाया गया है। दरअसल, चोरी और लूटपाट के वारदातों से परेशान होकर प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की जा रही है। दरअसल, लुटेरों द्वारा व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसकी हालत डॉक्टरों ने गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में रैफर कर दिया है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों का रोष है कि थाना मोती नगर की पुलिस को लूट की शिकायत दी गई, लेकिन वह काफी देरी से पहुंची, जिसके चलते आज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जिले में हो रही लूट की वारदातों को लेकर प्रदर्शन किया।

वहीं चीमा चौक पर लगाए गए धरने को लेकर आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर लोगों से एसीपी द्वारा बातचीत की जा रही है। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय शहवाज निवासी जनकपुरी के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह देर रात करीब 8 बजे वह काम से साइकिल पर घर जा रहा था। करीब साढ़े 8 बजे चीमा चौक पुल के नीचे जैसे ही गुजर रहा था कि पीछे से 2 बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

इस दौरान एक लुटेरे ने उससे मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। इस घटना के दौरान पीड़ित ने कहा कि उसका कर्मी पीछे से आ रहा था, जब उसने मुझे खून से लथपथ देखा तो घायल अवस्था में मुझे अस्पताल उपचार के लिए लेकर आ गया। जिसके बाद साथी ने भाई असलम को फोन कर घटना की जानकारी दी। दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों में पाए जा रहे रोष को लेकर मीडिया से बात करते हुए एसीपी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...