Punjab News: बॉयोगैस प्लांट के विरोध में बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः बॉयोगैस प्लांट के विरोध में धरना दे रहे गांववासियों के खिलाफ देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ने अल सुबह 5 बजे कार्रवाई करते हुए धरने पर बैठे लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सुबह ही गांव अखाड़ा में लगे गांववासियों के पक्के मोर्चे के पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर लाठिचार्ज किया। इस दौरान 15 से 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। इसी के साथ पुलिस ने धरने वाली जगह का शेड गिरा दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

सुरप्रीत कौर ने कहा कि रिहायशी खेतों के पास यह फैक्टरी लग रही है। इस फैक्टरी के पास प्राइमरी स्कूल आ रहा है और 40 से अधिक घर आते है। इस दौरान पुलिस ने सीधी चेतावनी दी कि या घरों में वापिस चले जाओं या फिर पुलिस की गाड़ियों में बैठ जाओ। गांव वासियों ने कहा कि वह फैक्टरी नहीं लगने देंगे या तो फैक्टरी लगने के विरोध में गांव वासियों को जानें गंवानी पड़े लेकिन विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फैक्टरी लगाने से पहले अचार बनाने के काम का कहा गया था, लेकिन अब बॉयोगैस प्लांट लगाया जा रहा है, जिसका वह लगातार विरोध कर रहे है।

वहीं सुरजीत सिंह ने कहा कि वह नेता बनकर इस मोर्चे में बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 15 से 17 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल है। अभी तक यह नहीं पता वह उन्हें कहां लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी प्रॉपर्टी में शेड बनी हुई थी, जिसे पुलिस ने गिरा दिया। वह शांतमयी ढंग से पिछले एक साल से धरने पर बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि इस धरने के विरोध में 35 से 40 लाख का नुकसान हो गया है, लेकिन वह फैक्टरी यहां पर बनने नहीं देंगे। यह धरना लगातार जारी रहेंगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...