LudhianaPunjab News: RK Jeweller से 10 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस...

Punjab News: RK Jeweller से 10 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक लुधियाना पर आरके ज्वैलर से 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने आए आरोपियों को पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ने की कोशिश की। जहां पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। खुद को बचाने के लिए पुलिस पार्टी में शामिल सीनियर सिपाही जगजीत सिंह ने सरकारी 9 एमएम कार्बाइन से जवाबी फायरिंग की।

गोली बाइक पर लगी और पीछे बैठे आरोपी की बाईं टांग में लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। उसका हथियार भी मौके पर गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहिन मसीह, निवासी गांव तैलियावाल, बटाला, जिला गुरदासपुर बताया। उसने अपने फरार साथी का नाम जाइन मसीह बताया जो बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि घायल आरोपी रोहिन मसीह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी जाइन मसीह की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर-7 के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सचिन वर्मा को 12 दिसंबर 2025 को एक विदेशी मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए गए तो उसकी जान ले ली जाएगी। डर के कारण सचिन ने पैसे देने की हामी भर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरी योजना बनाकर समराला चौक लुधियाना पर ट्रैप लगाया। सचिन वर्मा को एक संतरी रंग का हैंडबैग देकर मौके पर भेजा गया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर पहुंचे और उनके पास काले रंग का लेदर किट बैग था। जब पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक के पीछे बैठे बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...