Punjab News: तस्कर का घर धवस्त करने पहुंची पुलिस, महिला ने जोड़े हाथ, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा युद्ध नशे के खिलाफ की गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज समराला शहर में इस मुहिम के तहत एक बिल्डिंग पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना रोड पर विक्रम उर्फ पवन नामक के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 4 मुकदमे NDPS और 1 मुकदमा लूटपाट का है।

आज नगर निगम की टीम के साथ पुलिस तस्कर की इमारत को धवस्त करने के लिए पहुंची। लेकिन मौके पर परिवार द्वारा समराला पुलिस और नगर कौंसिल की टीम के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी गई और कहा गया कि हम अपना घर गुजारा बहुत मुश्किल से करते हैं। वहीं डीएसपी तिरलोचन सिंह ने परिवार को चेतावनी देकर कार्रवाई को रोक दिया। समराला पुलिस के डीएसपी ने कहा कि उक्त नशा तस्कर के घर की स्थिति दयनीय है और उनकी औरतें लोगों के घरों में काम करती हैं, इसलिए चेतावनी देकर कार्रवाई को रोक दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का बेटा नशा तस्करी में शामिल है। डीएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश हैं कि गरीबों पर अत्याचार नहीं किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई रोक दी गई। वहीं आरोपी की मां संतोष रानी ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वे अपने बेटे की किसी गलत गतिविधि में मदद नहीं करेंगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...