Punjab News: नशे के खिलाफ Police Commissioner का Action, एक और घर को गिराया, देखें वीडियो

लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने 2 तस्करों को घरों पर बुलडोजर चलाया था। जिसके बाद आज एक ओर तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। घोड़ा कालोनी के साथ लगती हरि कृष्णा कालोनी में घर पर 6 सदस्य पर पर्चे दर्ज है 6 पीओ घोषित है। जिसके बाद आज घर पर बुलडोजर चलाया गया। भाजपा नेता विक्की सहोता ने बताया कि आज घोड़ा कालोनी के साथ लगती हरि कृष्णा कालोनी में एक घर को गिराया गया। विक्की ने कहाकि हरि कृष्णा कालोनी में चिट्टे का काम चलता है।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक घर को बुलडोजर से गिराया गया। इससे पहले भी 2 तस्करों के घरों को गिराया जा चुका है। भाजपा नेता ने पुलिस की मुहिम की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने कहाकि यह मुहिम उपचुनाव तक सीमित ना रहे। तस्कर को लेकर आज पंजाब सरकार द्वारा 5 सदस्यी कमेटी का गठन भी किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कालोनी में किसी ने दान की हुई है। इस कालोनी में किसी के पास राजिस्ट्री नहीं है।

सरकार यहां पर सीए-4 और सीए-5 बना सकती है। जिसके चलते सरकार यहां से चिट्टे को खत्म कर सकती है। इसी के साथ 30 नंबर वार्ड में बड़े स्तर पर लॉटरी के स्टाल चल रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों की यही मांग है कि इलके में चिट्टे और लॉटरी का बड़े स्तर पर काम चल रहा है। वहीं गिराये गए घर को लेकर भाजपा नेता ने बिमला और उसके बेटे अमन सहित 6 लोगों पर पर्चे दर्ज है और सभी पीओ चल रहे है। इसी के चलते आज पुलिस द्वारा नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस घर को गिराया गया। विक्की ने आरोप लगाए है कि इस वार्ड से लुधियाना में नशा सप्लाई होता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...