Punjab News: धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

मोगाः किसानों द्वारा आज शंभू बार्डर के पास शंभू थाने के बाहर मांगों को लेकर धरना देने का ऐलान किया गया था। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा पहले से हाईवे पर नाकेबंदी की गई थी। वहीं पंजाब भर से किसानों ने शंभू थाने के बाहर धरने की योजना बनाई थी। यह धरना शंभू बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियों और सामान को लेकर किया जाना था। लेकिन पुलिस ने किसानों को रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया, जिससे किसान धरने में शामिल नहीं हो सके।

बताया जा रहा हैकि पुलिस द्वारा कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। मामले की जानकारी देते हुए किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता अवतार सिंह ने बताया कि शंभू बार्डर पर किसानों का सामान चोरी हो गया था, जिसे लेकर 6 मई को पंजाब के किसान शंभू थाने के बाहर धरना देने का ऐलान किया गया था। इसी को लेकर आज जिले के कस्बा अजीतवाल की अनाज मंडी में सभी किसान एकत्रित हुए थे।

उन्होंने कहा कि जब किसान धरने के लिए रवाना होने लगे, तो पुलिस ने भारी बल के साथ उन्हें रोक लिया और जाने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस ने सूबा सचिव राणा गुरमीत सिंह को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य किसान नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। किसान नेता का कहना है कि पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेता ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेंगा और आने वाले समय में प्रदर्शन ओर तेज किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...