Punjab News: Jewellery Shop पर फायरिंग करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में गुंडा तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभिन्न अभियान चला रही है। इन अभियानों को उस समय सफलता मिली जब कुछ दिन पहले जगराओं के लक्खा ज्वेलर्स पर गोली चलाने वाले बदमाश का जगराओं पुलिस ने सुबह एनकाउंटर कर दिया जिस दौरान कथित आरोपी की टांग में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्खा ज्वेलर्स की दुकान पर गोली चलाने वाले 2 व्यक्तियों में से एक जनेतपुरा से सदरपुरा की तरफ सेम पटरी के जरिए मोटरसाइकिल पर आ रहा है। सूचना को पक्की मानते हुए पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी। सी.आई.ए. स्टाफ व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जगराओं ने इस दौरान संयुक्त अभियान चलाया।

सदरपुरा पुरा सेम पटरी पर जब उसे घेरने का प्रयास किया गया तो उसने अपने पास मौजूद .32 बोर की पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसकी टांग में लग गई जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर 3 गोलियां चलाईं। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी कृष्ण वासी जीरा का रहने वाला है जिसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। उसके ठीक होने के बाद पूछताछ में उसके साथी को भी काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...