Punjab News: घरों में पुलिस की रेड, नशे और हथियारों सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

अमृतसरः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अवैध हथियार और नशे की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भरोपाल, थाना घरिंडा में दो घरों पर रेड की थी। रेड के दौरान पुलिस ने 10 पिस्टल (.30 कैलिबर) और 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले में नशा व हथियार तस्कर कुलजीत कौर और रजबीर कौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों महिलाएं भरौवाल गांव की रहने वाली हैं। सूचना मिली थी कि यह दोनों महिलाएं पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करती थी। सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं के घरों पर रेड की गई, जहां से हथियार और नशे की खेप बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ केस कर लिया है और पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...