MogaPunjab News: Whatsapp पर लगाया Status, साॅरी मेरी जान, मेरी लाडो...

Punjab News: Whatsapp पर लगाया Status, साॅरी मेरी जान, मेरी लाडो Good bye लिखकर किया सुसाइड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर। शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मोहित अबोहर के नानक नगरी गली में किराये के मकान में रहता था। उसने वहीं अपने कमरे में फंदा लगा लिया। मरने से पहले युवक ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर पत्नी की तस्वीर लगाई और लिखा, सॉरी माय लव, मेरी लाडो, गुड बाय। मैं तुमसे प्यार नहीं कर पाया, प्लीज मुझे माफ कर देना। मोहित की तीन महीने पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर अस्पाल भेज दिया है।

वाट्सएप स्टेट्स देख किया काल…

जिस किराये के मकान में मोहित रहता था उसी घर में नीचे वाले फ्लोर में रहने वाले किरायेदार ने बताया कि वह मोबाइल चला रहा था, तभी उसने वाट्सएप पर मोहित का स्टेट्स देखा, जिसमें उसने गुड बाय लिखा था। इसके तुरंत बाद उसने अपने भाई को बुलाया और दोनों मकान मालिक के पास गए। उन्होंने मोहित के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मकान मालिक सहित वे ऊपर मोहित के कमरे में पहुंचे तो देखा कि मोहित पंखे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

तीन महीने पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले ही मोहित ने लव मैरिज की थी। मोहित की पत्नी भी उसके साथ मकान में रह रही थी। दो-तीन दिन पहले ही मोहित की सास यहां आई थी, जो उसकी पत्नी को अपने साथ मायके ले गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...