पंजाब, (पटियाला): Rajiv Gandhi National Law University को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। दरअसल, बिना नोटिस के गर्ल्स हाॅस्टल में वीसी के दौरे को लेकर स्टूडेंट्स द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर छात्राओं द्वारा धरना भी दिया गया। मामला गरमाने के बाद नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी को प्रशासन द्वारा अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
Highlights:
- वीसी पर लगे गंभीर आरोप: छात्राओं ने बिना नोटिस के वीसी के दौरे और उनके कपड़ों पर टिप्पणी करने का विरोध किया, जिसे निजता का उल्लंघन माना जा रहा है।
- यूनिवर्सिटी बंद: प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया।
- धरना और नारेबाजी: आंदोलनकारी छात्राओं ने वीसी के इस्तीफे की मांग की और उनकी रिहायश के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया, जबकि प्रशासन ने बातचीत से समस्या का हल निकालने का प्रयास किया।
