PatialaPunjab News: निगम चुनावों में धक्केशाही को लेकर Ravneet Bittu ने दी...

Punjab News: निगम चुनावों में धक्केशाही को लेकर Ravneet Bittu ने दी चेतावनी, होगी FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव होने जा रहे है। वहीं उम्मीदवारों के नामों की सूची पार्टियों द्वारा की जा चुकी है। हालांकि कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के कुछ उम्मीदवारों की सूची आज जारी की जा सकती है। लेकिन चुनावों को लेकर माहौल अभी से गरमा गया है। नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पटियाला पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि अगर पंजाब सरकार की शह पर चुनावों में धक्केशाही या दखलंदाजी की, तो फिर अपनी कुर्सी जाने के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। डीसी हो, एसएसपी हो या फिर कोई भी अन्य अधिकारी हो, जिसके खिलाफ शिकायत आई और अगर आरोप साबित भी हो गए तो फिर अदालत व चुनाव आयोग के जरिये उन अधिकारियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

मान सरकार पर हमला बोलते बिट्टू ने कहा कि पहले तीन साल पंजाब सरकार निगम चुनाव कराने से भागती रही। अब अदालत के आदेश पर चुनाव कराने पड़े हैं, लेकिन सरकार क्या मुंह लेकर लोगों के बीच जाएगी, न तो महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी पूरी की और न ही शहरों का विकास कराया। आप को पंजाब के लोग मुंह नहीं लगाएंगे और कांग्रेस का पहले ही सफाया हो चुका है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि शहरों के विकास के लिए भारी गिनती में वोट देकर भाजपा के मेयर बनवाएं। इस मौके पर एक वीडियो दिखाते परनीत कौर ने कहा कि आप सरकार की शह पर पुलिस की ओर से भाजपा के उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है।

उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सियासी दबाव में एनओसी देने में देरी की जा रही है। यहां तक कि जिला प्रधान को भी धमकियां दी जा रही हैं। यह लोकतंत्रीय सिद्धांतों व संविधान का उल्लंघन है। इस तरह की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा जयइंद्र कौर ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर भाजपा के एमसी उम्मीदवारों के कागज फाड़े जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, परनीत कौर, जयइंद्र कौर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर डीसी दफ्तर गए थे, जहां पर काफी बहस हुई। परनीत व जयइंद्र कौर ने आरोप लगाया कि सरकार के कहने पर यह सब हो रहा है।

सभी उम्मीदवारों को धक्का होने पर वीडियो बनाने व शिकायत देने के आदेश दिए गए हैं। एडीसी देहाती विकास कम एडीशनल जिला चुनाव अधिकारी अनुप्रिता जौहल ने बताया कि तीसरे दिन बुधवार को 26 नामांकन हुए हैं। इस तरह कुल नामांकनों की संख्या 28 हो गई है। नगर निगम पटियाला के लिए कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। निगम पटियाला के वार्ड नंबर 1 से 14 तक के लिए 1 उम्मीदवार ने नामांकन किया है। इसी तरह से वार्ड 15 से 20 के लिए तीन नामांकन हुए हैं। वार्ड नंबर 30 से 45 के लिए 8 नामांकन पत्र दाखिल कराए गए हैं। वार्ड नंबर 46 से 60 के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...