LudhianaPunjab News: सरेआम पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरा फरार, देखें CCTV

Punjab News: सरेआम पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरा फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला जगराओं के लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है, जहां थाना दाखा के अधीन पड़ते रिलायंस पेट्रोल पंप पर लुटेरे द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार होकर आया लुटेरे पेट्रोल भरवाने के बहाने पंप कर्मचारी से नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ओरेंज रंग के कपड़े पहने बाइक पर सवार लुटेरा आता है और पंप कर्मी उसकी बाइक में तेल भर देता है। जिसके बाद बैग छीनकर मौके से फरार हो जाता है। हालांकि कर्मी उसका पीछा करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका। वहीं पंप कर्मियों ने घटना की सूचना पंप मालिक को दी। जिसके बाद पंप मालिक ने पुलिस को शिकायत दी।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरपाल दास ने बताया कि एक बाइक सवार पेट्रोल पंप पर आया। इस दौरान बाइक सवार ने उसे बाइक की टंकी फुल करने को कहा। तेल भरने के बाद जब उसने बाइक सवार से पैसे मांगे तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया।

लुटेरे ने उसे धमकाते हुए कंधे में रखे नगदी के बैग की मांग की। पहले तो हरपाल ने विरोध किया, लेकिन उसके बाद लुटेरे ने जान से मारने की धमकी दी और बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...