लुधियानाः महानगर में चोरों और लुटेरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब पुलिस कर्मियों को लुटेरे निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला मैरिटोरियस स्कूल के पास से सामने आया है। जहां सिविल ड्रैस में एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रही महिला कांस्टेबल के गले से 28 सिंतबर को एक्टिवा सवार लुटेरे सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में महिला कांस्टेबल ने थाना 8 में शिकायत दर्ज करवाई।
Highlight:
- अब पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने लगे स्नेचर
- एक्टिवा पर जा रही महिला कांस्टेबल के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर स्नेचर फरार
- 3 आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा, चाकू और खंडा बरामद
