Punjab News: Gun Point पर मां-बेटी से कार छीनकर लुटेरे फरार

कपूरथलाः जिले के कस्बा बेगोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अड्डा सतगुर चौक में 2 हथियारबंद लुटेरे पिस्तौल के बल पर मां-बेटी से कार छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रुपिंदर कौर, पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी नंगल लुबाना थाना बेगवाल ने बताया कि वह बेटी के साथ स्विफ्ट कार पीबी 09 यू 7344 में माता-पिता को गांव टाहली थाना टांडा जिला हुशियारपुर छोड़कर वापस अपने गांव नंगल लुबाना आ रही थी।

इस दौरान जब वह देर रात बेगवाल अड्डा सतगुरु राका चौक पहुंची तो वहां कुछ सामान लेने के लिए गाड़ी धीमी की, तभी गले में काला साफा पहने हुए 2 युवक उसके पास आए और पिस्तौल के बल पर कार मांगने लग गए। वह और बेटी कमलप्रीत कौर डर गईं और गाड़ी से बाहर निकल आईं। जिसके बाद लुटेरे कार लेकर टांडा की ओर फरार हो गगए। पीड़ित ने बताया कि कार में खरीदे हुए नए कपड़े और घर की चाबियां थीं, जो लुटेरे साथ ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...