Punjab News: RTO का एक्शन, 2 टिप्परों सहित ट्रक को किया बंद, देखें वीडियो

मोगाः जिले में आरटीओं द्वारा ओवरलोड टिप्पर और ट्रकों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया गया। दरअसल, देर रात आरटीओ द्वारा ओवरलोड टिप्पर और ट्रकों की चैकिंग के दौरान दो टिप्पर और एक ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 टिप्पर और एक ट्रक चालक का चालान काटने के बाद वाहनों को बंद कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरटीओं द्वारा कोट कपूरा बाईपास पर वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए आरटीओ सारंगप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देर रात ओवरलोड टिप्पर और ट्रक सड़कों पर चलते हैं, जिससे कई हादसे होते हैं। इसी के मद्देनजर जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। वहीं 2 टिप्पर व एक ओवरलोड ट्रक को बंद कर दिया गया। इसी के साथ करीब 15 वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई कीमती जानें चली जाती हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे नियमों का पालन करें और ओवरलोड गाड़ियां सड़कों पर न चलाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...