LudhianaPunjab News: रूपिंदर कौर का हुआ कत्ल, मुख्य आरोपी काबू

Punjab News: रूपिंदर कौर का हुआ कत्ल, मुख्य आरोपी काबू

लुधियानाः जिले में नजदीक गांव किला रायपुर में अमेरिकी नागरिक और भारतीय मूल की महिला की हत्या कर दी गई। महिला की पहचान 71 वर्षीय रूपिंदर कौर पंधेर के रूप में हुई है। हालांकि यह घटना जुलाई के अंत में हुई थी, लेकिन हाल ही में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला तलाकशुदा थी और कई वर्षों से अमेरिकी में रह रही थी। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि महिला की गला घोंट कर हत्या की लग रही है। हत्या का मास्टर माइंड चरनजीत इस समय इंग्लैेंड में है। चरनजीत महिला के काफी लंबे समय से संपर्क में था। बाकी पुलिस आज इस केस में जल्द खुलासा कर सकती है।

एसीपी हरजिंदर सिंह गिल ने मीडिया को बताया कि पुलिस इस मामले में और सबूत जुटाने की प्रक्रिया में है। इसमें रूपिंदर कौर पंधेर के कंकाल के अवशेषों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य आरोपी द्वारा दी गई है। मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू, जो माल्हा पट्टी, किला रायपुर का निवासी है, ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने रूपिंदर कौर की हत्या की। यह साजिश शादी के नाम पर रची गई थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने रूपिंदर कौर से लाखों रुपए ठगने के लिए यह साजिश रची थी। रूपिंदर कौर ने आरोपी सोनू और उसके भाई के खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की थी। डेहलों SHO सुखजिंदर सिंह द्वारा प्रस्तुत एक स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, सोनू ने अपने साथी चरनजीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...