LudhianaPunjab News: शिअद उम्मीदवार के पोस्टरों पर कालिख पोती मिली, वर्करों में...

Punjab News: शिअद उम्मीदवार के पोस्टरों पर कालिख पोती मिली, वर्करों में रोष

लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके की सीट पर 19 जून से उपचुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इस उपचुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

आम आदमी पार्टी से संजीव अरोड़ा को टिकट दी गई है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को मैदान में उतारा है। भाजपा की टिकट पर जीवन गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिरोमणि अकाली दल के दावेदार एडवोकेट परोकार सिंह घुम्मन हैं। सभी के बीच जुबानी जंग तो शुरू हो ही गई थी। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जोर अजमाइश करके लोगों को उनके हक में वोट डालने के लिए कह रहे हैं।

वहीं इसी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीती रात वेस्ट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मन के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद से शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्त्ताओं में रोष पाया जा रहा है। वह इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वहीं कार्यकर्त्ता ऐसा करने वाले को ढूंढने की कोशिश भी कर रहे हैं, ताकि उस पर बनती कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...