LudhianaPunjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर Private Bus Company के चालकों...

Punjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर Private Bus Company के चालकों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस अड्डे के पास टिकट को लेकर प्राइवेट बस चालकों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद के दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति घबरा गया और सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हंस निवासी यूपी के गांव गिलवाडा के रूप में हुई है और वह लुधियाना में रेहड़ी लगाने का काम करता था। वहीं परिजनों ने बस चालकों पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि मृतक यूपी जाने के लिए जेब में डालकर ले गया था, लेकिन उससे व्यक्तियों ने लूट लिए।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रेहड़ी चालकों के प्रधान नानक चंद बनाया कि बस स्टैंड के पास कुछ ऑटो चालक उसे इधर-उधर बस की टिकट के लिए भगाते रहे। इस दौरान भागकर टिकट लेने की होड़ में व्यक्ति की मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि जेब से 2100 रुपए तो अधिकारियों ने उन्हें लौटा दिए। प्रधान ने आरोप लगाए है कि जांच में सामने आया है कि प्राइवेट बस कंपनी के सनी और अन्य व्यक्ति वहां पर यूपी बिहार के लोगों को पकड़कर उनसे मारपीट करते है और धक्केशाही करते है।

प्रधान ने कहा कि अगर इस मामले में उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह मरण व्रत पर बैठेंगे। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मौके पर एएसआई राजेश पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिर भी वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...