Breaking NewsPunjab News: टोल प्लाजा पर शिवसेना प्रधान की गुंडागर्दी, महिला को निकाली...

Punjab News: टोल प्लाजा पर शिवसेना प्रधान की गुंडागर्दी, महिला को निकाली गालियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिना टोल दिए निकाली गाड़ी, भारी हंगामा

लुधियानाः नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल शिवसेना नेता द्वारा बिना टोल के गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए टोल कर्मी सरबजीत कौर ने बताया कि शिवसेना नेता अपना कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए गाड़ी निकालने को लेकर कह रहा था। जब उसने सरकारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि वह इस गाइडलाइन के मुताबिक बिना टोल दिए नहीं जा सकते तो शिवसेना नेता द्वारा विरोध करना शुर कर दिया गया। महिला ने कहा कि जब उसने पेमेंट मांगी तो वह चिल्लाता हुए उसे गालियां निकालने लग गया। महिला ने रो- रोकर शिवसेना नेता पर गलत शब्दावली करने के आरोप लगाए। महिला ने कहा कि शिवसेना नेता ने बैरिकेड को साइड करके बिना पैसे देकर गाड़ी लेकर निकल गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं टोल के अधिकारी भूपिंदर ने कहा कि शिवसेना नेता कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए टोल प्लाजा से निकल गया। इस दौरान उक्त नेता ने टोल कर्मी महिला के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग किया। अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह शिवसेना नेता के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सरेआम स्टाफ के साथ गुंडागर्दी करना निंदनीय है। अधिकारी ने कहा कि अगर किसी टोल पर व्यक्ति को कोई परेशानी आती है तो वह इस मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से बात कर सकता है, लेकिन महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्च अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज जारी करके मामले को लेकर बनती कार्रवाई करवाएंगे। वहीं दूसरी ओर शिवसेना नेता ने कहा कि वह शिवसेना का प्रधान है। इस दौरान वह सरेआम मीडिया के सामने महिला को गालियां निकालता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान महिला को गालियां निकालता हुआ खुद ही बैरिकेड को उठाता हुआ गाड़ी निकालकर ले गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्य महिला भी सर कहकर रोक रही थी, लेकिन उसके बावजूद दूसरी महिला को भी शिवसेना नेता ने गालियां निकाल दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...