MogaPunjab News: सस्पेंड होने पर SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने DSP और...

Punjab News: सस्पेंड होने पर SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने DSP और SP-D पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः कोरोना वॉरियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर व थाना कोट इसे खां में SHO तैनात अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना प्रभारी सहित 4 अन्य कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं इस मामले को थाना प्रभाीर अर्शप्रीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में उसके साथ 2 मुंशियों को भी सस्पेंड किया गया। जिसके बाद अब SHO अर्शप्रीत ने आज फेसबुक पर खुलासा किया है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

अर्शप्रीत ने DSP रमनदीप के खिलाफ SSP मोगा और डीजीपी गौरव यादव पंजाब को यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। अर्शप्रीत ने Post के जरिए कहा है कि वह इस मामले को हाईकोर्ट, पंजाब महिला आयोग और भारतीय महिला आयोग तक ले जाएंगी। SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट सांझा की जिसमें उन्होंने मोगा SP-D डॉ. बाल कृष्ण सिंगला और धर्मकोट डीएसपी रमनदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

बता दें कि अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने SP-D बालकृष्ण सिंगला पर यह भी आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में जब वह महिना थाने के SHO थी तो बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल कांग्रेस नेता बल्ली मर्डर मामले में 4 आरोपियों को आरोपमुक्त करने की बात SP-D बालकृष्ण ने कही थी। पोस्ट में लिखा है कि इसके बाद वह महिना पुलिस स्टेशन गए और इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल से डीडीआर एंट्री ली, जिसके बाद SP-D बालकृष्ण सिंगला ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कहा कि रविवार को डीएसपी रमनदीप सिंह ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया और छूने की कोशिश की और कहा कि मैडम आप भी एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं और मैं भी एक हॉकी ओलंपियन हूं बहुत सी बातें समान हैं, डीएसपी के तौर पर जब मैंने ज्वाइन किया तो आपके लुक और काम करने के तरीके ने मुझे आपकी ओर आकर्षित किया। आप बहुत बुद्धिमान हैं और मैं आपकी कंपनी की बहुत सराहना करूंगा। यह पोस्ट अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और माननीय सुप्रीम कोर्ट, माननीय हाई कोर्ट, मुख्यमंत्री पंजाब, केंद्र सरकार, वुमन कमिशन ऑफ इंडिया, डीजीपी पंजाब, पंजाब राज्य महिला आयोग और एसएसपी मोगा मे न्याय की गुहार लगाई है।

जिसके बाद एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह संधू मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मैडम ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी आज से पहले कोई शिकायत नहीं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने डीएसपी के चरित्र को पाक साफ बताते हुए कहा कि डीएसपी सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं व खेल जगत में उनका बहुत नाम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...