Punjab news: ‘AAP’ को झटकाः हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी के चेयरमैन साथियों सहित BJP में शामिल

गिद्दड़बाहाः पंजाब में विधानसभा की 4 सीटों पर 13 नवबंर को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, एक बार फिर से पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी हो गया है। वहीं 2 दिन पहले आप पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच प्रितपाल शर्मा का पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उल्लेखनीय है कि प्रितपाल शर्मा आप पार्टी से 2022 में गिद्दड़बाहा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय आप की लहर के बीच वह हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

इस बार भी वह टिकट के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी की तरफ से शिअद से आए हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिए जाने से प्रितपाल शर्मा नाराज चल रहे थे। जिसके चलते डिंपी और प्रितपाल शर्मा में अंतर्कलह खुल कर सामने भी आने लगी थी‌। बता दें कि 2 दिन पहले वीरवार को गिद्दड़बाहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर प्रितपाल शर्मा ने आप पार्टी की सदस्यता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज वह चंडीगढ़ में रवनीत बिट्टू की अगुवाई में भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...