Punjab News: बाजार में दुकानदारों ने फर्जी GST अधिकारियों को किया काबू, की छित्तर परेड, देखें वीडियो

लुधियानाः केसर गंज मंडी रोड पर ड्राईफ्रूट के दुकानदारों द्वारा नकली जीएसटी के अधिकारियों को काबू किया गया। बाजार के प्रधान हरकेश मित्तल ने बताया कि पिछले 3 दिनों से 5 अधिकारी बाजार में घूम रहे थे। जिनमें से 2 महिलाओं सहित 3 पुरुष शामिल है। उक्त कर्मी खुद को जीएसटी का अधिकारी बता रहे थे और बाजार में दुकानदारों से रेड को लेकर पैसे और ड्राईफ्रूट की मांग करते थे।

बाजार के प्रधान ने कहा कि दुकानदारों में त्यौहार को लेकर असली जीएसटी अधिकारी भी घूम रहे थे, जिसके डर से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं आज उक्त नकली जीएसटी अधिकारियों से एक दुकानदार द्वारा उनका आई कार्ड मांगा गया तो उनके पास मौके से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इस दौरान बाजार के दुकानदारों ने तीन फर्जी अधिकारियों को काबू कर लिया है। इस दौरान एक आशिष वर्मा से एंट्री करप्शन फतेहगढ़ साहिब का कार्ड बरामद हुआ है, जबकि 2 अन्य अधिकारियों से आधार कार्ड ही बरामद हुए है।

इस मामले के दौरान 2 महिलाएं मौके से फरार हो गई। इस दौरान गुस्साए दुकानदारों ने फर्जी अधिकारियों की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद दुकानदारों ने घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद मौके थाना 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों अधिकारियों को काबू कर लिया और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं इस घटना को लेकर बाजार के दुकानदारों ने प्रशासन से अधिकारियों के गले में आई कार्ड डालने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...