Punjab News: पार्टी में चली गोली, दहशत में लोग, पुलिस ने खड़े वाहनों के उतारे टायर

लुधियानाः जगराओं में शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल, गांव गालिब कलां में बुधवार देर रात धर्मशाला में सुखविंदर सिंह कूचा के विवाह की पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां धर्मशाला के शैड को भेदती हुई निकल गईं। लगातार गोलियों की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

एक ग्रामीण ने घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस प्रशासन में समन्वय की कमी दिखी। थाना सदर इंचार्ज सुरजीत सिंह से जब सुबह इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे इस समय हाईकोर्ट में है।

वहीं चौकी गालिब कलां के इंचार्ज तरसेम सिंह ने गोली चलने की पुष्टि करते कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता करने में जुटी है, कि गोलिया किसकी लाईसेंसी पिस्ताैल से चली हैं, ताकि उस व्यक्ति को भी जांच में शामिल किया जाए। पुलिस ने घटना स्थल पर खड़े वाहनों के टायर तक उतार लिए ताकि कोई भी युवक गाड़ी लेकर फरार ना हो सके। पुलिस अब गाडियों के मालिकों का पता लगाने में जुटी है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...